फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी-बेटे समेत 11 को उतारा मौत के घाट, मना रहे थे नए साल का जश्न

Mon, 02 Jan 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : daily mail
विज्ञापन
दक्षिणी ब्राजील के साओ पाउलो में कुछ लोगों के लिए नए साल की रात जिंदगी की आखिरी रात बन कर रह गई। यहां एक सिरफिरे ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि उसने अपनी पूर्व पत्नी से बदला लेने के लिए ऐसा किया जो इसी पार्टी में मौजूद थी। इस हादसे में उसकी पूर्व पत्नी इसमारा फिलिएर, बेटा जोउ विक्टर और 9 लोगों की मौत हो गई। खूनी मंजर को अंजाम देने के बाद सनकी ने खुद को भी गोली मार ली।

न्यू ईयर की रात जब सभी लोग जश्न के नशे में डूबे हुए थे, तभी आरोपी सिडने रेमिस डे अराउजो पिस्टल लेकर वहां पहुंच गया। उसने पार्टी कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक शख्स किसी तरह अपनी जान बचाकर बाथरूम में छुप गया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकला और पड़ोसियों से मदद मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग को आतिशबाजी समझ बाहर आ गए थे पड़ोसी

murder
एक पड़ोसी ने बताया कि उनके पड़ोस में न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी, तभी फायरिंग की आवाजें आने लगी तो लगा की पड़ोस में नए साल की खुशी में आतिशबाजी की जा रही है। डेली मेल की खबर के अनुसार आतिशबाजी देखने के लिए जब वे बाहर आए तो उन्होंने खून से लथपथ एक शख्स को मदद के लिए उनकी ओर आते हुए देखा।  

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक लैब में तकनीकी विशेषज्ञ था, जिसने हत्या के लिए 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया। साथ ही उसके पास से चाकू और अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की गई। हालांकि पुलिस ने बताया कि अराउजो का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन रिकॉर्ड में पाया गया कि उसकी पूर्व पत्नी से उसके अक्सर झगड़े हुआ करते थे। जिसकी नाराजगी में उसने नरसंहार की वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें