पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ऑनर किलिंग का एक ताजा मामला सामने आया है। लड़की के मामा ने शादी से पहले बातचीत करने पर बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अपनी भांजी और उसके मंगेतर को गोली मार दी।
विज्ञापन
लड़की पहचान नजीरान के रूप में हुई है। नजीरान अपने होने वाले पति शाहिद से बात कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मामला घोतकी शहर के नई वाही गांव का है, जहां उसके मामा ने उसे रोका और गुस्से में दोनों को गोली मार दी।
आपको बता दें कि पिछले महीने भी रावलपिंडी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े ने परिवार की मर्जी के बगैर शादी कर ली थी। इससे नाराज लड़की के भाई ने लड़की और उसके प्रेमी की हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक से पाकिस्तान में एक साल में औसतन 650 ऑनर किलिंग के मामले हुए हैं। कई ऐसे मामले हैं जो दर्ज नहीं होती। अगर वह भी दर्ज की जाएं तो आंकड़ा बढ़ सकता है।