फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग वेबसाइट से मिले जीवन साथी ने पहली ही डेट में दी युवती को मौत

Fri, 29 Jul 2016 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेटिंग वेबसाइट से जीवन सा‌थी पाकर जिंदगी को खुशनुमा बनाने का ख्वाब संजोने वाली युवती को जो उसके सपनों का राजकुमार मिला वह उसके लिए काल साबित हुआ।
विज्ञापन


रूस की 22 वर्षीय युवती क्रिस्टीनिया मेदवेदेव ने एक अंजान शख्स से पर भरोसा किया और उसे अपना जीवन साथी बनाने के इरादे से दिल दे बैठी। बातचीत के बाद दोनों पहली मुलाकात करने के लिए जगह तय की लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपनी कब्रगाह में पहुंच रही है।

मिरर के अनुसार, क्रिस्टीनिया मेदवेदेव का शव उसकी हत्या से तीन दिन बाद पुलिस को एक झील के पास पड़ा मिला। उसके शव से सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि वह तीन दिन पहले एक शख्स से चैटिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजान दोस्त ने क्रिस्‍टीनिया का रेता गला

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पता चला कि क्रिस्टीनिया पिछले कुछ दिनों से एक डेटिंग वेबसाइट में सक्रिय थी और जीवन सा‌थी की तलाश कर रही थी। उसने अपने रिलेशनशिप स्टेटस में 'एक्टिवली सर्च‌िंग' लिखा हुआ था। हालांकि पुलिस अभी यह कहने से इनकार किया है।

पुलिस खबरों में युवती के रेप की आशंका व्यक्त की गई है लेकिन पुलिस ने कहा है कि उसके पास अभी बलात्कार होने के कोई सबूत नहीं मिले।

क्रिस्टीनिया की फ्लैटमेट ने बताया कि वह पहली डेट पर जाने को घर से बोलकर गई लेकिन इसके बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस घटना से ऑनलाइन प्यार तलाशने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें