फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट की लत छुड़वाने भेजा था कैंप, बेटी ने हफ्तों तक भूखा रख ली मां की जान

Tue, 27 Sep 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Getty
विज्ञापन
मां-बाप अपने बच्चों के हर समय इंटरनेट से जुड़े रहने की आदत से खासे परेशान रहते हैं। इस लत को छुड़वाने के लिए वे न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं? लेकिन, चीन में इसी आदत को छुड़वाने की कोशिश में मां को अपनी जान गंवानी पड़ गई है। मां की हत्या हुई है और इसका आरोपी उसकी बेटी पर ही लगा है।
विज्ञापन


मिरर की खबर के अनुसार बेटी की इंटरनेट की लत से मां परेशान थी और इसीलिए उसने बेटी को एक बूट कैंप में भेज दिया। लेकिन, बेटी जब कैंप से वापस लौटी तो उसअंदर बदले की आग जल रही थी। गुस्साई बेटी ने जिस तरीके से बदला लिया, वह बेहद चौंकाने वाला है।

मां को कुर्सी से बांधकर भूखा मार डाला

- फोटो : Getty
बेटी ने बदले की आग में मां को कुर्सी से बांध दिया और उसे कई हफ्तों तक भूखा रखकर तड़पाया। बेटी के अंदर इतना गुस्सा था कि वह नहीं समझ पा रही थी कि वह कितना बड़ा अपराध कर रही है। लड़की पर मां की इस हालत की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने का आरोप भी है।

लड़की को जब मां की हालत का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसने एम्बुलेंस को बुलाया, पर उसकी मौत हो चुकी थी। इतना ही नहीं बेटी पर अपने पिता के ऊपर चाकू से वार करने का आरोप है। इंटरनेट की आदी बेटी ने पिता पर उस समय हमला किया जब पिता उसे बूट कैंप में छोड़ने के लिए जा रहा था। खबरों के अनुसार लड़की ने बताया कि कैंप में उसे रोज प्रताड़ित किया जाता था और वह इसी बात से काफी खफा थी।
विज्ञापन

लड़की बोली, कैंप में बिना बात के किया जाता है अत्याचार

- फोटो : ge

लड़की ने अपने ब्लॉग में खुलासा किया है कि कैंप में भेजे गए बच्चों पर बिना किसी वजह के अत्याचार किया जाता था। उसने गुस्से में लिखा है कि मुझे बहुत गुस्सा आता था कि लोग मेरी और उंगली करते थे और मुझे बुरा-भला कहते थे।
अपने मां-बाप और रिश्तेदारों पर सवाल उठाते हुए उसने लिखा कि, ये वहीं लोग थे जिन्होंने मुझे कैंप में भेजा, ये वहीं लोग थे जिन्होंने मेरे चरित्र पर सवाल खड़े किए, लेकिन ये वहीं लोग है जो मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करने का वादा करते थे।

लड़की ने अपने दोस्तों से सवाल किया कि मेरे दोस्तों तुम मेरी जगह होते तो क्या करते। लड़की की इस बर्बर हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि इस कैंप में इंटरनेट के आदी अब तक करीब  7 हजार बच्चों का इलाज किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें