अभी उसने ठीक से पलकें झपकना भी नहीं सीखा था और पिता ने उसे ऐसी यातना दी देखने वाले सन्न रह गए। पिता अपनी 9 महीने की बच्ची को गाड़ी में कैद करके स्ट्रिप डॉन्स (अश्लील नृत्य) का लुत्फ लेने पहुंच गया।
वो मासूम बच्ची की चीखों को दरकिनार कर क्लब में हुस्न-ओ-शबाब में चूर था। वो लैप डॉन्स (बेहद अश्लील नृत्य) के बीच में था कि क्लब के मैनेजर ने बीच में ही सब रोक दिया। पुलिस आई और उसे धर ले गई।
इस बीच करीब घंटे भर पार्किंग में खड़ी कार में कैद रही 9 महीने की बच्ची की हालत खस्ता हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई।