फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 वर्षीय गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल था पिता, बीच में आ रहे बेटे को ऐसे रास्ते से हटाया

Tue, 03 Oct 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
17 वर्षीय गर्लफ्रेंड के प्यार में एक पिता इतना अंधा हो चुका था कि उसने अपने 3 साल के मासूम बेटे की ही हत्या कर दी। दिल दहला देने वाला ये मामला यूएस के न्यू जर्सी से आया है। 2015 में हुए इस हत्याकांड के 2 सालों बाद हत्यारे पिता को 10 साल के लिए सलाखों के पीछे भेजा गया।
विज्ञापन


2015 में एक बच्चे का पिता होने के बावजूद आरोपी डेविड क्रिएटो 17 वर्षीय युवती जुलिया स्टेनस्की के साथ रिलेशनशिप में थे। मगर जुलिया को 3 वर्षीय मासूम ब्रेंडन से कोई खासा लगाव नहीं था। अपने बेटे की वजह से गर्लफ्रेंड को खोने का डर आरोपी पिता पर इतना हावी हो गया कि उसने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

13 अक्टूबर 2015 को आरोपी क्रिएटो ने पुलिस में अपने 3 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके 3 घंटे बाद ही बच्चे का शव घर से चंद कदम की दूरी पर एक पार्क से मिला। कोर्ट के मुताबिक हत्या से पहले बच्चे ने पजामा पहना हुआ था, लेकिन घटनास्थल पर उसका शव सिर्फ साफ मोजे के साथ मिला।

जिसके बाद इस बात का शक गहरा गया कि मासूम ब्रेंडन खुद से पार्क तक नहीं पहुंचा बल्कि हत्या करने के बाद उसके शव को पार्क में छिपाया गया था। सुनवाई के दौरान शक की सुईं मामले के दौरान 17 वर्ष की रही गर्लफ्रेंड जुलिया स्टेनस्की पर भी अटकी थी, हालांकि बाद में सिर्फ पिता डेविड को ही दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें