पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच की हत्या के दो दिन बाद उसकी मां ने कंदील की हत्या के लिए मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ सेल्फी खिंचाकर जो मौवली चर्चा में आ गया था उसी ने उसके बेटे को कंदील की हत्या के लिए उकसाया है।
एनडीटीवी के अनुसार, कंदील की मां का बयान तब सामने आया है जब पुलिस ने ऐलान किया कि इस हत्याकांड में संदिग्ध मौलवी मुफ्ती कवी से भी पूछताछ की जाएगी। ज्ञात को कि मौलवी के साथ कंदील की सेल्फी ने सोशल मीडिया में सनसनी फैला दी थी।
कंदील की मां ने सोमवार स्थानीय को मीडिया को बताया कि उसकी बेटी के साथ विवादित सेल्फी लेकर जो मौलवी चर्चा में आ गया गया था वही इस हत्या के लिए जिम्मेदार है। वहीं कंदील के पिता ने डॉन न्यूज से बताया है कि उनकी बेटी किस तरह से उनकी आर्थिम मदद का सहारा बन गई थी।
अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा कंदील ने?
कंदील बलूच
- फोटो : fb wall
बीबीसी के अनुसार, कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने मीडिया को बताया वह हम सबकी मदद करती थी। यहां तक कि अपने भाई वसीम को भी पैसे देती थी जिसने उसकी हत्या कर दी।
26 वर्षीय मॉडल कंदील बलोच का वास्तविक नाम फौजिया अजीम था जो सनसनीखेज और अपीलिंग तस्पीरें और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर चर्चा में आ गई थी। सोशल मीडिया की इस विवादित शख्सियत को रविवार को दफना दिया गया।
कंदील ने फेसबुक पर आखिरी पोस्ट 15 जुलाई को की है जिसमें उसने अपने बोल्डनेस और स्वतंत्र विचारों की बात की है। कंदील की कुछ आखिरी चुनिंदा फेसबुक पोस्टों को देखें तो 14 जुलाई को उन्होंने लिखा है-
'मैं मानती हूं कि मैं आधुनिक समय की महिलावादी हूं। मैं समानता में विश्वास रखती हूं। मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं है कि मुझे किस तरह की महिला होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ समाज के लिए अपना कोई स्तर तय करने की जरूरत है। मैं सिर्फ एक महिला हूं जो खुले विचार रखती है और जिसकी मानसिकता खुली है। मैं जिस तरीके की हूं वह तरीका मुझे पसंद है।'