हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन ने मशहूर क्रिकेटर शेन वार्न की पूर्व प्रेमिका लिज हर्ले के साथ सोने की इच्छा जताई है। चार्ली ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में यह ख्वाहिश जाहिर की है।
चार्ली के इस बयान से एक बार फिर विवाद खड़ा हो सकता है। क्योंकि जब से उन्होंने एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा किया तब से वह विवादों में हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर और लेग स्पिनर शेन वार्न की अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। शेन वार्न इस मामले में क्या कहते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा।
इससे पहले चार्ली ने दावा किया था कि वह एचआईवी पॉजिटिव होने के बावजूद भी एक ब्रिटेन के एक कैबिनेट मंत्री की बेटी से शारीरिक संबंध बनाया था।