छेड़छाड़ के आरोप में अमेरिकी मॉडल और एक्टर कोरे स्लिघ (30) को गिरफ्तार किया गया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की थी। कोरे को उसके जॉर्जिया स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। बच्ची के माता पिता ने पुलिस को इस बारे में शिकायत की गई थी जिसके बाद कोरे की तलाश की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
नाबालिग के माता पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कोरे ने उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ था। साथ ही वह खुद को भी गलत तरीके से छूने के लिए बच्ची को मजबूर कर रहा था। अभी कोरे को चिरोकी काउंटी जेल भेजा गया है और उसे इस मामले में कम से कम 20 साल तक की सजा हो सकती है।
बता दें कोरे के खिलाफ ये अकेला छेड़छाड़ का मामला नहीं है। इससे पहले फ्लोरिडा में भी उसपर छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। इसकी शिकायत भी एक महिला ने पुलिस को की थी। उसने कहा था कि कोरे ने उसकी बेटी को गलत तरीके से छुआ था। अगर कोरे को इस मामले में भी सजा सुनाई गई को उसे कम से कम 25 साल तक की सजा हो सकती है।