फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में भारतीय छात्र ने की महिला से छेड़छाड़, अब भुगता अंजाम

Thu, 31 Aug 2017 09:38 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
भारतीय छात्र को एक महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। सिंगापुर में भारतीय छात्र को छेड़छाड़ के आरोप में 5 महीने जेल में काटने होंगे। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त छात्र शराब के नशे में था। 
विज्ञापन

 
सिंगापुर में एक भारतीय छात्र को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पांच महीने जेल की सुजा सुनाई गई। महिला से छेड़छाड़ की घटना पिछले साल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 27 वर्षीय रवि कुमार ने पिछले साल 9 सितंबर की रात रेडहिल्स हाउसिंग स्टेट में 27 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। 

रवि कुमार उस समय अपने दोस्त के साथ बीयर पीकर नशे में धुत था। जब उसने रेडहिल लेन स्थित ब्लॉक 84 में पीड़ित को देखा, तो उसके साथ बहस शुरू कर दी। उस वक्त पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ थी, जो अपने सेल फोन बात कर रही थी। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद रवि पीड़िता की पहलन को 10 डॉलर दिए और बीयर की बोतल लाने को कहा। उसके बाद वह पीड़िता के बगल में बैठ गया और उसके कंधे पर हाथ रख दी और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने उसे डांटा और फिर पुलिस को बुला ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें