फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने सपने में कुछ ऐसा देखा, सो रही पत्नी को चाकुओं से गोद डाला

Tue, 05 Sep 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति नींद के दौरान सपने में ऐसा खोया कि सो रही पत्नी को ही चाकुओं से गोद डाला। जागा तो उसे याद ही नहीं कि पत्नी की हत्या कैसे हुई। घटना अमेरिका में उत्तर कैरोलिना रॉली शहर की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 साल के मैथ्यू फेल्प्स ने सपना देखते-देखते अपनी 29 साल की पत्नी लॉरेन एशले-निकोल की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार फेल्प्स ने पुलिस को बताया कि उसको नहीं पता कि उसकी पत्नी का कत्ल कैसे हुआ, मगर मुझे लगता है कि उसका कत्ल मैंने किया है। उसने पुलिस के बताया कि उसको रात में नींद ना आने की बीमारी है, इसलिए वह निंद की गोलियां खा कर सोता है।

इसलिए उसे ऐसा लगता है कि उसने नींद में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसने बताया कि वह सुबह सोकर उठा और अपने घर की लाइट जलाई तो देखा उसकी पत्नी खून से लतपत बैड पर पड़ी है। फेल्प्स की पत्नी लॉरेन स्कूल अध्यपक थी। फिल्प्स नींद का आने की कारण ज्यादा नींद की गोलियों का सेवन करता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी फेल्प्स के गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस पर अन्य चीजों पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें