कालेज से लौट रही छात्रा को लूट के इरादे से रोका, लेकिन उसे देख नीयत बदल गई और आबरू लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने कॉलेज से घर आ रही थी तभी एक वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति ने उसका लेपटॉप और मोबाइल फोन लूटा और उसके साथ रेप करके मौत के घाट उतार दिया।
घटना ब्रिटेन के वाइगन शहर ही है। यहां 18 साल की एलेन हिगिनबॉटम कॉलेज से अपने घर आ रही थी। ओरेल वाटर पार्क के पास पहुंचते ही 51 साल के मार्क बकले नाम एक शक्स ने उसके साथ जबर्दस्ती करनी शुरू कर दी और उसका मोबाइल और लैपटॉप लूटने की कोशिश की। अपने दोस्तों से मिलकर घर जाने के लिए निकली तभी हिगिनबॉटम ने इसका विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर मौत के घाट उतार दिया।