फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 साल के जमींदार ने 11 साल की बच्ची से की शादी, गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
11 साल की बच्ची के साथ शादी करके सबको हैरान कर देने वाले 61 वर्षीय जमींदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद का है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की समाचार वेबसाइट ट्रिब्यून के अनुसार, पुलिस को 11 साल की बच्ची के सा‌‌थ निकाह करने की जानकारी जैसे ही मिली वैसे आरोपी जमींदार को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा है कि बच्ची के पिता गुलहसन पहोड़े ने अपनी 11 साल की बेटी का निकाह 61 साल के जमींदार करामुल्लाह प‌होड़े से करने के लिए तीन लाख रुपए में समझौता किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हा नहीं मां के साथ जाना चाहती थी बच्ची

- फोटो : AFP
स्‍थानीय दरोगा गुलाम बशीर ने मीडिया को बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि एक बुजुर्ग 11 साल की बच्ची के सा‌थ नसीर खान समेजो गांव में निकाह कर रहा है। इस पर उन्होंने निकाह करते वक्त गांव में छापा न मारकर दुल्हा और दुल्हन को गांव से बाहर निकलने का इंतजार किया।

निकाह और शादी की रस्में पूरी होने के बाद आरोपी जमींदार जैसे ही अपनी कार में दुल्हन के सा‌थ गांव से बाहर निकला वैसे ही उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके अगले दिन दोनों को स्‍थानीय अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी जमींदार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि बच्ची की इच्छा के अनुसार उसके मां के साथ घर जाने दिया गया। वहीं बच्ची का पिता अभी फरार है जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने निकाह कराने वाले मौलवी पर भी चाइल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मौलवी भी अभी फरार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें