11 साल की बच्ची के साथ शादी करके सबको हैरान कर देने वाले 61 वर्षीय जमींदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद का है।
पाकिस्तान की समाचार वेबसाइट ट्रिब्यून के अनुसार, पुलिस को 11 साल की बच्ची के साथ निकाह करने की जानकारी जैसे ही मिली वैसे आरोपी जमींदार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा है कि बच्ची के पिता गुलहसन पहोड़े ने अपनी 11 साल की बेटी का निकाह 61 साल के जमींदार करामुल्लाह पहोड़े से करने के लिए तीन लाख रुपए में समझौता किया था।