ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधक पुलिस मैनचेस्टर विक्टोरिया ट्रेन स्टेशन पर हुई हिंसा की जांच कर रही है। जिसमें चाकुओं से हमला कर तीन लोगों को घायल किया गया है। इन तीन लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। नए साल के दौरान हुई इस वारदात की जानकारी मैनचेस्टर पुलिस ने दी।
पुलिस ने खबर से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी है। केवल इतना ही बताया है कि एक व्यक्ति को कस्टडी में रखा गया है और जो लोग घायल हैं उनकी हालत गंभीर है। लेकिन उनके जीवन पर कोई खतरा नहीं है। घटना रात 8 बजकर 50 मिनट की है।
असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल रॉब पॉट्स ने एक बयान में बताया कि रात को हुई इस हिंसा से लोग डरे हुए हैं। लेकिन अब कोई खतरा नहीं है। एक आदमी को कस्टडी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि कस्टडी में रखे गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसपर हत्या का प्रयास करने का शक है।
बता दें ब्रिटेन अब दूसरे नंबर पर आ चुका है जहां आए दिन ऐसे हमले हो रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि चार हमलों के बाद वह इस्लामिक आतंकियों और फार राइट चरमपंथियों का रिकॉर्ड स्तर पर सामना कर रहे हैं। मैनचेस्टर में मई, 2017 में सुसाइड बॉम्ब अटैक भी हुआ था। जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी।
घटना के बाद स्टेशन को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। इस मामले में एक पत्रकार का कहना है कि उन्होंने भी चाकू से हुआ एक हमला देखा था। हमलावर के हाथ में रसोई में इस्तेमाल होने वाला बड़ा चाकू था। वह हमलावर अन्य देशों में हुए बम धमाकों से भी जुड़ा हुआ था।