फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग

Wed, 01 Sep 2021 02:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार को बहुत जल्द एक और सफलता मिलने वाली है। दरअसल, देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCov-D) सितंबर के अंत तक बाजार में आ सकती है।
विज्ञापन
Zycov-D - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार को बहुत जल्द एक और सफलता मिलने वाली है। दरअसल, देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCov-D) सितंबर के अंत तक बाजार में आ सकती है।जायडस कैडिला की जायकोव-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन दुनिया की पहली प्लाज्मिड डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन है और यह एक मात्र वैक्सीन है, जिसे भारत ने 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


कीमत हो सकती है बहुत कम
जायडस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शर्विल पटेल के अनुसार वैक्सीन की कीमत तकनीक, क्षमता और वॉल्युम के आधार पर निर्धारित की जाएगी। उम्मीद है कि कीमत इसकी अन्य वैक्सीन से कम हो। उन्होंने कहा कि जायडस कैडिला की कोशिश रहेगी कि वह प्रति वर्ष वैक्सीन की 10 से 12 करोड़ डोज तैयार कर सके।

तीन खुराक वाली वैक्सीन है  ZyCoV-D
सबसे बड़ी बात कि यह तीन खुराक वाली वैक्सीन है जिसे  0, 28 और 56 दिन की अवधि पर दिया जाएगा। कंपनी के एमडी शर्विल पटेल ने कहा कि कंपनी की कोशिश  जल्द से जल्द दो डोज की वैक्सीन के लिए मंजूरी पाने की भी है, हालांकि इसके लिए उन्हें कोई तय समय सीमा नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 डिग्री पर तीन महीने तक रखी जा सकती है यह वैक्सीन
जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन की एक और खूबी यह है कि यह 25 डिग्री पर तीन महीने तक रखी जा सकती है और इस खूबी से रखरखाव की समस्या कम होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें