फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Threads: ट्विटर की टक्कर में जुकरबर्ग ने लॉन्च किया थ्रेड्स, जानें लॉगिन से लेकर ब्लू टिक तक हर सवाल का जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 06 Jul 2023 08:00 PM IST

सार

मेटा के नया एप थ्रेड्स काफी हद तक अपने प्रतिद्वंद्वी ट्विटर जैसा दिखता है। थ्रेड्स में भी रियल टाइम फीड मिलेगी। इसके फीचर्स और इंटरफेस काफी हद तक ट्विटर जैसे ही हैं। एप में यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग, लाइक्स और रीपोस्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेड्स - फोटो : AMAR UJALA
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा का बहुप्रतीक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स लॉन्च हो गया है। थ्रेड्स एक टेक्स्ट आधारित सोशल मीडिया एप है जिसे एलन मस्क के ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है।  यह एप फिलहाल दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जुकरबर्ग का दावा है कि अब तक इसे एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। अब एप को लेकर लोगों में इसके प्रति उत्सुकता भी हो रही है, तो आइए जानते हैं थ्रेड्स के बारे में सभी जरूरी सवालों के जवाब...
विज्ञापन

थ्रेड्स - फोटो : AMAR UJALA
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा का बहुप्रतीक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स लॉन्च हो गया है। थ्रेड्स एक टेक्स्ट आधारित सोशल मीडिया एप है जिसे एलन मस्क के ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है।  यह एप फिलहाल दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जुकरबर्ग का दावा है कि अब तक इसे एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। अब एप को लेकर लोगों में इसके प्रति उत्सुकता भी हो रही है, तो आइए जानते हैं थ्रेड्स के बारे में सभी जरूरी सवालों के जवाब...

Threads - फोटो : सोशल मीडिया
पहले जानते हैं आखिर थ्रेड्स एप क्या है?
थ्रेड्स एक टेक्स्ट आधारित सोशल मीडिया एप है। एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की टक्कर में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स एप को गुरुवार को लॉन्च किया है। इसकी जानकारी जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में दी। 

Threads App - फोटो : Apple app store
थ्रेड्स में कैसे साइन अप करें और क्या यह ट्विटर से अलग है?
मेटा के नया एप को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्सेस किया जा सकता है। यह काफी हद तक अपने प्रतिद्वंद्वी ट्विटर जैसा दिखता है। थ्रेड्स में भी रियल टाइम फीड मिलेगी। इसके फीचर्स और इंटरफेस काफी हद तक ट्विटर जैसे ही हैं। एप में यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग, लाइक्स और रीपोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स कोट ट्वीटिंग के जैसे ही एक थ्रेड कोट कर सकते हैं। 

थ्रेड्स कैसे काम करता है?
थ्रेड्स एप को इंस्टाग्राम की टीम ने लॉन्च किया है। एप में ही इंस्टाग्राम का लोगो दिख रहा है जिस पर टैप करने के बाद आप सीधे इंस्टाग्राम अकाउंट में पहुंच सकते हैं। यह यूजर्स को अपने इंस्टाग्राम लॉगिन का उपयोग करके साइन अप करने की अनुमति देता है। इसके साथ ही यूजर्स उन सभी खातों को थ्रेड्स पर खुद ही फॉलो कर पाएंगे जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर पहले से ही फॉलो कर रहे हैं। यूजर्स 500 कैरेकटर तक की पोस्ट भेज सकते हैं, जिसमें तस्वीरें, GIF और पांच मिनट तक के वीडियो शामिल हैं।

threads
क्या डीएम भेज सकते हैं?
अभी अन्य यूजर्स को सीधे संदेश (डायरेक्ट मैसेज) भेजने का कोई तरीका नहीं है। हालांकि, कुछ लोग इसे राहत की बात बता रहे हैं।

क्या यूजर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट और अपने थ्रेड्स अकाउंट को पब्लिक रख सकते हैं?
हां, यदि यूजर्स अपने इंस्टाग्राम को प्राइवेट रखना चाहते हैं तो आप इसे लॉक करके रख सकते हैं और थ्रेड्स को पब्लिक कर सकते हैं। हालांकि, यदि यूजर की उम्र 16 वर्ष से कम है, तो थ्रेड्स अकाउंट इंस्टाग्राम की तरह डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रहेगा। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी समय थ्रेड्स को प्राइवेट बना सकते हैं और यह भी चुन सकते हैं कि थ्रेड्स पर उनकी पोस्ट को रिप्लाई कौन कर सकता है।

Instagram Threads - फोटो : Instagram
क्या इंस्टाग्राम की तरह 'क्लोज फ्रेंड्स' वाली सेटिंग है?
फिलहाल थ्रेड्स में इंस्टाग्राम की तरह 'क्लोज फ्रेंड्स' वाली सेटिंग उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यदि यूजर्स कम ऑडियंस को पसंद करते हैं, तो वह कभी भी अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट कर सकते हैं। इससे यूजर्स की पोस्ट वही लोग देख सकेंगे जो उनको फॉलो करते हैं।

Twitter vs Threads - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स एप तक कैसे पहुंच सकते हैं?
वर्तमान में यूजर्स थ्रेड्स को केवल iOS या Android ऐप्स के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। इस स्तर पर कोई डेस्कटॉप वर्जन नहीं है। वहीं मेटा ने यह भी नहीं कहा है कि वह इसे कब उपलब्ध कराएगा। इसको यूजर्स एपल के एप स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। थ्रेड्स को अब भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया है। 

verified badge on Instagram - फोटो : SOCIAL MEDIA
एप में यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाएगा?
ट्रेड्स में यूजर्स के लिए ब्लू चेक मार्क की सुविधा उपलब्ध है। यदि यूजर्स के पास पहले से ही इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक है यानी यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाईड है तो थ्रेड्स अकाउंट खुद ही वेरिफाईड हो जाएगा। 

क्या थ्रेड्स में विज्ञापन होंगे?
मेटा ने संकेत दिया है कि वह इस साल थ्रेड्स से कमाई नहीं करेगा, लेकिन भविष्य में विज्ञापनों के लिए दरवाजा खुला छोड़ देगा।

क्या यूजर्स को कोई अलग यूजरनेम मिल सकता है?
अभी के लिए, मेटा लोगों को केवल उनके इंस्टाग्राम लॉगिन का उपयोग करके लॉगिन करने की अनुमति दे रहा है। यूजर्स थ्रेड्स के लिए उस अकाउंट पर अपना यूजरनेम नाम जारी रख सकेंगे। यह उन अकाउंट के लिए अच्छी खबर है जो चिंतित हो सकते हैं कि कोई उनका यूजरनेम छिन सकता है।

क्या यूजर्स को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फॉलोअर्स मिल सकते हैं?
फिलहाल नहीं, लेकिन मेटा चाहता है कि एप मास्टोडॉन जैसे प्रतिद्वंद्वियों के समान हो और विकेंद्रीकृत हो। इसके साथ ही थ्रेड्स यूजर्स को अन्य प्लेटफार्मों पर अकाउंट ट्रांसफर करने की अनुमति देना चाहता है।

नियमन कैसा है?
यह मूल रूप से वही है जो यूजर्स को इंस्टाग्राम पर मिलेगा। इसका मतलब है कि यह अश्लीलता जैसी चीजों के मामले में ट्विटर से भी अधिक सख्त होगा और घृणास्पद भाषण से संबंधित सामग्री नियमों को लागू करेगा।

क्या इसमें यूजर्स की कोई शिकायत भी है?
यूजर्स का कहना है कि उनकी फीड में ऐसे लोगों का समूह दिख रहा है जिन्हें वो फॉलो नहीं कर रहे हैं। यह लॉन्च होने के बाद से थ्रेड्स की मुख्य आलोचनाओं में से एक है। कंपनी ने यह संकेत नहीं दिया है कि वह भविष्य में इस समस्या का समाधान करेगी या नहीं।

यूरोपीय संघ - फोटो : pixabay
इसे EU में लॉन्च क्यों नहीं किया गया?
यूरोपीय संघ के देशों में फिलहाल इस एप को लॉन्च नहीं किया गया है। दरअसल, कड़े गोपनीयता नियमों के कारण थ्रेड्स को यूरोपीय संघ के देशों में एक साथ लॉन्च नहीं किया जा सकता है। आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयोग ने कहा है कि मेटा की नई सर्विस इस समय यूरोपीय संघ में शुरू नहीं की जा सकती है। बता दें कि यूरोपीय संघ सोशल मीडिया एप पर यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा को लेकर काफी सख्ती बरत रहा है। हाल ही में ट्विटर और अन्य एप को भी इस मामले में कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यूजर्स थ्रेड्स की निजता संबंधी चिंताओं की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next