विख्यात बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग को असम में एक आयोजन के दौरान मंच पर हिंदी गाना गाने से रोक दिया गया। साथ्ा ही, अपशब्द भी बोले गए। दरअसल, जुबीन गर्ग असम के सबसे प्रसिद्ध पर्व बिहू के मौके पर गुवाहाटी में स्टेज परफार्मेंस दे रहे थे।
जुबीन ने कहा कि" मैं एक कलाकार हूं और मुझे अपनी पसंद का गाना गाने का अधिकार है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और बिहू संगीत का त्योहार है। उन्होंने कहा कि असमिया, हिन्दी, बंगाली और बाकी कई भाषाएं संस्कृत से जन्मी हैं। मुझे समझ में नहीं आता है कि हिन्दी गाना गाने पर मेरा विरोध क्यो किया गया"। वहीं, जुबीन ने अपना गाना अधूरा छोड़ा तो वह फिल्म कृष-3 का गाना 'दिल तू ही बता' गा रहे थे।
हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि जुबीन गर्ग पहले ही इस बात पर सहमत हो गये थे कि वे बिहू के कार्यक्रम में हिन्दी गाना नहीं गाएंगे। उसके बावजूद उन्होंने हिन्दी में गाना गाये।
इस मसले पर असम के दिग्गज अभिनेता बीजू फुकन ने कहा कि "हर कलाकार को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार है"। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार हैदर हुसैन ने कहा कि "बीहू हिंदी गाने गाने का अवसर नहीं है"।
बता दें कि जुबीन फिल्म गैंगस्टर में 'या अली’ गाने में अपनी आवाज दे चुके हैं।