Zomato: डिलीवरी पार्टनर की तरफ से सामना की जाने वाली चुनौतियों को जानने के लिए जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका निभाई। इस दौरान उनके साथ जो घटना घटी उसे साझा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गुरुग्राम के एक मॉल में लिफ्ट का इस्तेमाल करने से रोका गया।
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने रविवार को आरोप लगाया कि गुरुग्राम के एक मॉल ने उन्हें डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर खाने का ऑर्डर लेने के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करने से रोक दिया। अपनी पत्नी ग्रीसिया मुनोज के साथ डिलीवरी पार्टनर की भूमिका निभाने वाले दीपिंदर गोयल ने कहा कि जब वे ऑर्डर लेने एंबियंस मॉल गए तो उन्हें सीढ़ियों से जाने के लिए कहा गया। दरअसल वे डिलीवरी पार्टनर की तरफ से सामना की जाने वाली चुनौतियों के लिए डिलीवरी पार्टनर बने थे।
विज्ञापन
दीपिंदर गोयल ने एक्स पर साझा किया अपना अनुभव
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और जोमैटो डिलीवरी एजेंट की वर्दी में अपने अनुभव को विस्तार से बताते हुए एक वीडियो टैग किया। उन्होंने कहा कि अपने दूसरे ऑर्डर के दौरान, मुझे एहसास हुआ कि हमें सभी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए काम करने की स्थिति में सुधार करने के लिए मॉल के साथ और अधिक बेहतर से काम करने की जरूरत है। और मॉल को भी डिलीवरी पार्टनर्स के प्रति अधिक मानवीय होने की आवश्यकता है। जोमैटो के सीईओ ने कहा कि उन्हें ऑर्डर लेने के दौरान मॉल की लिफ्ट का इस्तेमाल करने से रोका गया।
तीसरी मंजिल तक सीढ़ियों से गए दीपिंदर गोयल
उन्होंने बताया कि, हम हल्दीराम से ऑर्डर लेने गुरुग्राम के एंबियंस मॉल पहुंचे। मुझे दूसरे प्रवेश द्वार से जाने के लिए कहा गया, और मुझे एहसास हुआ कि वे मुझे सीढ़ियों से जाने के लिए कह रहे थे। डिलीवरी पार्टनर के लिए कोई लिफ्ट न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मैं फिर से मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर गया। दीपिंदर गोयल ने दावा किया कि उन्होंने तीसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि डिलीवरी पार्टनर मॉल में प्रवेश नहीं कर सकते और उन्हें ऑर्डर प्राप्त करने के लिए सीढ़ियों पर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस दौरान उन्होंने अपने साथी डिलीवरी पार्टनर के साथ मौज-मस्ती की और उनसे कीमती फीडबैक भी हासिल किया। जोमैटो बॉस ने कहा, उन्होंने कहा कि जब सीढ़ी के गार्ड ने थोड़ा ब्रेक लिया तो वे आखिरकार ऑर्डर लेने के लिए अंदर घुसने में सफल रहे। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई यूजर्स ने कहा कि न केवल मॉल बल्कि कई सोसाइटियां भी डिलीवरी पार्टनर को मुख्य लिफ्ट में जाने की अनुमति नहीं देती हैं। एक दूसरे यूजर ने कहा कि हर सोसाइटी, हर मॉल और हर ऑफिस को डिलीवरी पार्टनर के लिए सामान्य नियमित लिफ्ट और प्रवेश/निकास का उपयोग करना अनिवार्य बनाना चाहिए। कोई विभाजन नहीं होना चाहिए।