फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: केरल में एक और महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हुई

Mon, 12 Jul 2021 09:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में सोमवार को 73 वर्षीय एक महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस का पता चला।

विज्ञापन


जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी समय अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई में पांच नमूने भेजे गए थे जिनमें जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को एक बच्चे समेत तीन लोगों में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला था जिसके बाद सरकार ने राज्य के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जांच के लिए 2,100 किट की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें