फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: जाकिर नाइक के संगठन पर पांच साल के लिए लगा प्रतिबंध, मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप

Thu, 31 Mar 2022 04:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने पिछले साल दिसंबर में जाकिर नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को गैरकानूनी संगठन घोषित करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
जाकिर नाइक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को भारत सरकार ने पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि आईआरएफ एक अवैध संगठन है और इस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि आईआरएफ के संस्थापक जाकिर नाइक के भाषण आपत्तिजनक हैं क्योंकि वह कुख्यात आतंकवादियों का गुणगान किया करते हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि जाकिर यह दावा भी करते हैं कि हर मुसलमान को आतंकवादी होना चाहिए।

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि जाकिर नाइक युवाओं को जबरन मुसलमान बनाने का समर्थन भी करते आए हैं। उन्होंने आत्मघाती हमलों का पक्ष लिया है। हिंदुओं व हिंदू देवी-देवताओं और अन्य धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने आगे कि जाकिर नाइक मुस्लिम युवाओं और आतंकियों को आतंकी हरकतों को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। आईआरएफ और इसके सदस्यों व सहयोगियों की अवैध गतिविधियां गुजरात, कर्नाटक, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में देखने को मिली थीं।

2016 में भी आईआरएफ को घोषित किया गया था गैरकानूनी
केंद्र सरकार का कहना है कि यह संगठन ऐसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने, शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे पहले नवंबर 2016 में भी जाकिर नाइक की आईआरएफ पर 16 नवंबर 2021 तक के लिए केंद्र की ओर से ऐसा ही प्रतिबंध लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें