घाटी में सक्रिय जाकिर मूसा नाम के आतंकवादी सरगना ने चेतावनी दी है कि घाटी के स्कूल कश्मीरी लड़कियों पर 15 अगस्त के दिन परेड में शामिल होने का दबाव न डालें। उसने धमकी भरा ऑडियो जारी करते हुए कहा है कि श्रीनगर में 15 अगस्त के दिन भारत के स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड से लड़कियों को दूर रखें।
जाकिर मूसा मई तक हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था, पर बाद में उसने हिज्ब का साथ छोड़कर अलकायदा का दामन थाम लिया। इस समय वो अलकायदा से जुड़े गुट अंसार गजवत-उल-हिंद का चीफ है। ऑडियो मैसेज में मूसा ने स्कूलों के प्रिंसिपलों से कहा है कि वो कश्मीरी बहनों की जगह अपनी बेटियों को परेड में ले जाएं और उनके बदन की नुमाइश करें।
J&K: पुलवामा में जाकिर मूसा ग्रुप के तीन आतंकी ढेर
जाकिर मूसा ने अपने 4.8 मिनट के इस वीडियो में अबु दुजाना को लेकर भी बयान दिया है। उसने कहा कि भारतीय मीडिया दुजाना के बारे में गलत बातें फैला रही हैं। दुजाना चरित्र का अच्छा आदमी था। उसने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल हमसे डरती हैं।
बता दें कि श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होते हैं।