फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: सीबीआई के समक्ष पेश हुए YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी, 2019 में हुई थी दिवंगत CM के छोटे भाई की हत्या

Sat, 28 Jan 2023 06:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद अविनाश को जांच एजेंसी ने इससे पहले  24 जनवरी को तलब किया था लेकिन उन्होंने और समय मांगा था, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें 28 जनवरी की नई तारीख दी थी।
विज्ञापन
Avinash Reddy - फोटो : loksabha.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के कडप्पा से लोकसभा सांसद अविनाश रेड्डी शनिवार को विवेकानंद रेड्डी की हत्या के सिलसिले को सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। विवेकानंद रेड्डी, दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई थे। उनकी 2019 में हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद अविनाश को जांच एजेंसी ने इससे पहले  24 जनवरी को तलब किया था लेकिन उन्होंने और समय मांगा था, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें 28 जनवरी की नई तारीख दी थी। सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया था। अविनाश, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं।

सीबीआई ने हत्या के मामले में 26 अक्तूबर, 2021 को आरोपपत्र दायर किया था और इसके बाद 31 जनवरी, 2022 को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। विवेकानंद रेड्डी, राजशेखर रेड्डी के भाई और जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे। राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले 15 मार्च, 2019 की रात को पुलिवेंदुला में उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर में विवेकानंद रेड्डी की हत्या के हाई-प्रोफाइल मामले को तेलंगाना की एक विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया था, जिसमें मृतक की विधवा और बेटी द्वारा आरोप लगाया गया था कि प्रभावशाली लोगों ने अपने गृह राज्य में मुकदमे को बाधित करने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें