फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएसआर कांग्रेस के सांसद ने अपनी ही पार्टी के नेताओं से जान को खतरा बताया, लोकसभा अध्यक्ष से मांगी सुरक्षा

Mon, 22 Jun 2020 06:57 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमरावती
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी( फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हाल के दिनों में कुछ मुद्दों पर आंध्रप्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार पर सवाल उठाने वाले सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस के सांसद रघुराम कृष्णम राजू ने रविवार को अपनी ही पार्टी के विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से अपनी जान पर खतरा होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


नरसापुरम के रघुराम कृष्णम राजू ने कहा कि उन्होंने उपयुक्त सुरक्षा की मांग की क्योंकि आंध्र पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में हर बार विफल रही है।

सांसद ने  कहा कि  एक विधायक ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। वाईएसआरसी के कार्यकर्ता भी पिछले कुछ दिनों से धमकियां दे रहे हैं। जब स्थानीय पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तब मैंने लोकसभा अध्यक्ष से सुरक्षा मांगी।
विज्ञापन


राजू के आरोप पर वाईएसआर कांग्रेस के  किसी नेता ने  टिप्पणी नहीं की। तिरूमाला तिरुपति देवस्थानम की संपत्तियों की प्रस्तावित बिक्री, बालू की बिक्री आदि मुद्दों पर राजू ने पिछले कुछ दिनों से सरकार को निशाने पर ले रखा था।

राजू ने कहा कि जब उन्होंने इन मुद्दों पर बात करने के लिए समय मांगा तब मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मेरी बातों को नजर अंदाज कर दिया । तब उन्होंने अपनी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष को दी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें