फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: पुलिस पर हमला करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार, चार साथियों को भी दबोचा

Wed, 22 Mar 2023 05:56 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि यूट्यूबर को दो पुलिस कांस्टेबलों का अपहरण करने और उन पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पर हमला करने के मामले बुधवार को तीनमार मल्लन्ना के नाम से मशहूर यूट्यूबर चिंतपांडु नवीन कुमार उसके चार साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसको दो पुलिस कांस्टेबलों का अपहरण करने और उन पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यूट्यूब चैनल 'क्यू न्यूज' के 'न्यूजरीडर' तीनमार मल्लन्ना के नाम से लोकप्रिय चिंतपांडु नवीन कुमार को उसके 'संपादक' और तीन अन्य लोगों के साथ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत घटना के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात पीरजादिगुड़ा में हुई, जब दो पुलिस कांस्टेबल वाहनों की जांच कर रहे थे। इसके बाद कुछ लोग लाठियों के साथ दोनों के पास पहुंचे और उन्हें जबरन क्यू न्यूज के कार्यालय ले गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों को कार्यालय लेकर गए और कैद कर दिया साथ ही वहां कथित तौर पर उनको पीटा गया और उनके सेल फोन छीन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मल्लाना ने उन्हें छड़ी से पीटा। अपराध की भनक लगते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और अपने साथियों को छुड़ाया, जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें