यूट्यूब स्टार एडम सालेह को लंदन में डेल्टा एयरलाइन के अंदर भेदभाव का सामना करना पड़ा हैं। बताया जा रहा है घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डा की है जहां 23 वर्षीय एडम सालेह और उनके दोस्त सलीम अलबेरह (22 वर्षीय) को उस समय फ्लाईट से उतार दिया गया, जब एडम सालेह फोन पर अपनी मां से अरबी भाषा में बात कर रहे थे।
एडम और सलीम न्यूयॉर्क जाने के लिए इस फ्लाईट में बैठे थे। खबरों की माने तो फ्लाईट में बैठे कुछ यात्रियों ने हवाई अड्डे के कूरू सदस्यों को सूचना दी कि वह इन दोनों यात्रियों के साथ असुविधा महसूस कर रहें हैं। जिसके बाद एडम और सलीम को विमान से उतार दिया गया।
फ्लाईट में इस तरह के व्यवहार को देखते हुए सलीम ने अपने फोन से फ्लाईट में मौजूद स्थिति की विडियो रिकर्टिंग भी। जिसके बाद विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस विडियो को करीब 25 लाख लोगों फेसबूक देखा, 8 लाख से भी ज्यादा शेयर और करीब 6,74,000 लोगों ने ट्विटर पर रि-ट्विट किया है।