फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार ने बड़े सपने दिखाए, लेकिन आज युवा खुद को छला महसूस कर रहा है'

Mon, 28 Jan 2019 07:07 PM IST
Trainee Trainee अमित शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
congress in chhattisgarh - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था। लेकिन उनके पांच साल के कार्यकाल में नौकरियां बढ़ने की बजाय लगातार कम हुई हैं। युवाओं में उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ा है। अपने इस आक्रोश को दिखाने के लिए युवाओं ने पीएम को बीस फुट लंबा-चौड़ा झोला देने का फैसला किया है। जिससे अगले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी इस झोले को लेकर जहां जाना चाहें जा सकें। यह कहना है इंडियन यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित यादव का। 

विज्ञापन


अमित यादव ने अमर उजाला को बताया कि सरकार ने युवाओं से बड़े सुहाने सपने दिखाए थे। लेकिन अब हर युवा खुद को छला महसूस कर रहा है। सरकार के तमाम फैसलों के खिलाफ पिछले साल 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से युवा क्रांति यात्रा की शुरुआत हुई थी। 

यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली पहुंच रही है। इस अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें पूरे देश से दस हजार से ज्यादा युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद ही पीएम को बीस फुट का झोला सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


अमित यादव के मुताबिक तालकटोरा स्टेडियम की रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। वे देश के युवाओं को सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का संदेश देंगे। राहुल गांधी के अलावा इस रैली को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज बब्बर और कांग्रेस के अन्य दिग्गज संबोधित करेंगे।  

29 को नोएडा में रात्रि विश्राम

युवा क्रांति यात्रा लखनऊ से होते हुए आज कानपुर में है। कल यह गौतम बुद्ध नगर पहुंचेगी जहां यात्रा का रात्रि विश्राम भी होगा। वहां से लगभग दो बजार बाइक की रैली के साथ यह दिल्ली में प्रवेश करेगी जहां तीस जनवरी मार्ग पर इसका स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें