फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बारे में फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने वाला एडीएमके पदाधिकारी गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 06:41 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नागपट्टनम(तमिलनाडु)
विज्ञापन
facebook - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट करने को लेकर एमडीएमके के एक स्थानीय पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सत्यराज ने कथित तौर मोदी का एक व्यंग्य चित्र बनाया था और उन्हें एक भिक्षापात्र लिए हुए दिखाया था। 

विज्ञापन

 
एमडीएमके के जिले में श्रीकाझी कस्बा इकाई के पदाधिकारी सत्यराज उर्फ बालू को स्थानीय भाजपा और हिंदू मक्कल काची नेताओं की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट मोदी की तमिलनाडु यात्रा से पहले किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि सत्यराज को सोमवार को श्रीकाझी न्यायिक मजिस्ट्रेट जी. युवराज के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एमडीएमके कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की मदुरै यात्रा का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे ‘गो बैक मोदी’ अभियान के सिलसिले में 26 जनवरी को यह पोस्ट किया था। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पीएम मोदी की यह यात्रा एम्स की आधारशिला रखने के लिए थी। भाजपा की स्थानीय इकाई के प्रमुख एन सेलवम और हिंदू मक्कल काची प्रदेश प्रमुख जे स्वामीनाथन ने रविवार को श्रीकाझी पुलिस थाना में एक शिकायत देकर सत्यराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

एमडीएमके ने मोदी के मदुरै पहुंचने से ठीक पहले उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था और काले झंडे लहराये थे। प्रदर्शन को लेकर एमडीएमके प्रमुख वाइको सहित पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें