फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में मुर्गी चोरी के शक में मजदूर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Wed, 18 Jul 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
विज्ञापन
Death
विज्ञापन
केरल के मोल्लम में मुर्गी चोरी करने के शक में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बंगाल निवासी इस युवक को गंभीर चोटें आईं। युवक की इलाज को दौरान मौत हो गई। पीड़ित बांगाल का मजदूर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय मनिक रॉय एक मुर्गी लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसे स्थानीय लोगों ने रोक लिया। गांव के लोगों को शक हुआ कि वह मुर्गी कहीं से चुरा कर ला रहा है। इसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। 

इस दौरान जिससे मुर्गी खरीदी थी तभी वह मौका स्थल पर पहुंच गया। जब उसने कहा कि यह मुर्गी मनिक को उसने दी है तो आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें