फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में पहले गर्लफ्रेंड की भरी मांग, फिर हत्या करके कर ली आत्महत्या

Sun, 21 Jul 2019 02:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याण
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

21 साल के एक युवक ने पहले फिल्मी स्टाइल में अपना हाथ काटा और खून से अपनी गर्लफ्रेंड की मांग भर दी। इसके बाद खौफनाक कदम उठाते हुए पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर लटक गया। यह घटना महाराष्ट्र के कल्याण में स्थित एक गेस्ट हाउस में घटित हुई। 

विज्ञापन


युवक ने अपने घरवालों से झूठ बोला कि वह वाराणसी जा रहा है और गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए कल्याण आ गया। यहां उसने पहले गर्लफ्रेंड को मारा और फिर अपनी जान दे दी। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीआर लोंधे ने बताया कि युवक की पहचान अरुण गुप्ता और युवती की पहचान प्रतिभा प्रसाद के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार अरुण ने पहले ब्लेड से अपना हाथ काटा और उससे प्रतिभा की मांग भरी। उसने प्रतिभा की हत्या करने से पहले उसके साथ सेल्फी भी क्लिक की। जोड़ा गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे आया था। उन्होंने केवल एक बार शाम को पानी मांगा।
विज्ञापन


रात के साढ़े नौ बजे गेस्ट हाउस के स्टाफ ने उन्हें डिनर के लिए बुलाने को दरवाजा खटखटाया। जब किसी ने जवाब नहीं दिया तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो उन्हें प्रतिभा बिस्तर पर मरी हुई और अरुण पंखे से लटकता हुआ मिला। 

पुलिस को मौके से वह ब्लेड मिली है जिसके जरिए अरुण ने अपना हाथ काटा था। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किस कारण घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का मानना है कि अरुण ने प्रतिभा को अपने घर चलने को कहा होगा और उसने मना कर दिया होगा। जिसके बाद उसने उसकी हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। 

अरुण और प्रतिभा एक साल पहले फेसबुक के जरिए मिले थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखता था जबकि युवती भी यूपी से थी लेकिन वह मुंबई के घाटकोपर में रहती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें