कर्नाटक में नाथपंथ का दबदबा है। गोरक्षपीठ से संबंधित श्री धर्म स्थल मंजूनाथेश्वर (एसडीएम) का खास प्रभाव है। मंजूनाथ ट्रस्ट से 70 स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय संचालित होते हैं। इसके जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोटरों को भाजपा से जोड़ने में कामयाब रहे हैं।
कदली मठ मंगलौर और विट्ठल मठ को नाथ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र बताया जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान गोरक्ष पीठाधीश्वर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी इन मठों में भी गए। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
इस पर
भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा का कहना है कि गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के बड़े नेता हैं। हर राज्य की जनता के बीच उनकी मजबूत पैठ है। कर्नाटक में नाथपंथ के तमाम मठ हैं, जिनकी गोरक्ष पीठाधीश्वर में गहरी आस्था है। मुख्यमंत्री के प्रचार का बड़ा फायदा भाजपा को मिला है। 33 क्षेत्रों में उनकी रैली, रोड शो कराए गए थे। ज्यादातर क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीत मिली है। यह बड़ी उपलब्धि है।