फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी का दावा: योगी सरकार ने यूपी में कट, कमीशन, करप्शन, दंगों व दबंगों की राजनीति को खत्म किया

Sun, 19 Dec 2021 04:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडों की मांद को तबाह कर आम आदमी की सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित की है। 
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने राज्य में 'कट, कमीशन, करप्शन, दंगों व दबंगों की राजनीति को खत्म कर दिया है। 

विज्ञापन

दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडों की मांद को तबाह कर आम आदमी की सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित की है। केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा शासन 'इकबाल' (अधिकार), 'इंसाफ' (न्याय) और 'ईमान' (अखंडता) का युग है। जहां देश का समावेशी विकास, सुरक्षा और समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने नाम लिए बगैर सपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वंशवादी नेता तीन 'बी' के संरक्षण के लिए लोकतंत्र पर हावी होने के प्रयास कर रहे हैं। ये तीन बी हैं- बलवाईयों का भाईचारा, बाहुबली और बेईमानी। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी सरकार सम्मान के साथ विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। यह समाज के सभी तबकों के समावेशी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें