फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi: सच बोलने पर महाभियोग की धमकी; सभापति धनखड़ और जस्टिस शेखर मामले का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम 2024 में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड का आरोप लगाया। कहा कि जो भी सच बोलता है, उसे महाभियोग की धमकी दी जाती है। 
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस शुरू करने के लिए विपक्ष पर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी सच बोलता है, उसे धमकियां दी जाती हैं। 

विज्ञापन


वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम 2024 में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जो सच बोलेगा, ये लोग उस पर महाभियोग (प्रस्ताव) का दबाव डालेंगे और फिर भी वे संविधान की बात करते हैं।'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने कहा कि एक समान नागरिक संहिता होनी चाहिए और दुनिया भर में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।' योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया कि अगर कोई इन विचारों को व्यक्त करता है, तो उसका क्या अपराध है?
विज्ञापन


सब लोगों पर एक सामन कानून लागू होना चाहिए
सीएम योगी ने पूछा कि क्या देश में समान नागरिक संहिता नहीं होनी चाहिए? दुनिया भर में सिस्टम वही चलता है जो बहुसंख्यक समुदाय कहता है और भारत कह रहा है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भेदभाव खत्म होना चाहिए। सब लोगों पर एक समान कानून लागू होना चाहिए।



विरोधी किसान पुत्र के औहदे से चिंतित
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माननीय उपराष्ट्रपति अपनी योग्यता और क्षमता के बल पर संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए उच्च सदन का संचालन कर रहे हैं। लेकिन, विरोधियों को इस बात की चिंता है कि किसान का पुत्र इतने बड़े पद पर कैसे चला गया।



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगा-फसाद कैसे कंट्रोल किया जाता है, हम लोग जानते हैं



पिछली समाजवादी सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार अपने को समाजवादी कहती थी, लेकिन बकिंघम की बग्गी में बैठकर गौरवान्वित भी महसूस करती थी।



महाकुंभ 2025 को आयोजित करने को तत्पर है डबल इंजन सरकार
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक एकात्मता के समागम प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को दिव्यता और भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें