फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ भड़काऊ भाषण के विशेषज्ञ हैं- कांग्रेस

Sun, 15 Oct 2017 06:16 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ भड़काऊ भाषण और झूठी बयानबाजी के विशेषज्ञ हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और उ.प्र. कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि एक तरफ उ.प्र. में मासूम बच्चों की जान रही है। 
विज्ञापन


अकेले अक्टूबर महीने में ही 175 बच्चे अपनी जान से हाथ धो चुके हैं और दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री गुजरात में गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। राजबब्बर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास का एक भी कदम नहीं उठाया। वह केवल झूठी बयानबाजी और भड़काऊ भाषण की कला जानते हैं। 

राज बब्बर ने योगी आदित्यनाथ से उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि योगी को प्रदेश के विकास की कोई सुध नहीं है। अकेले उनके गृहनगर गोरखपुर में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 बच्चों की मृत्यु हो गई। पिछले तीन महीने के दौरान 1000 बच्चे अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। 
विज्ञापन


अक्टूबर महीने के दौरान ही 175 बच्चों की जीवन लीला समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री को इसकी सुध तक नहीं है। वह गुजरात की गौरव यात्रा में घूम रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज की दुर्दशा के लिए खुद जिम्मेदार हैं। उन्हें इसके लिए शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें