फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: ममता बनर्जी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- राम से टकराने वालों की दुर्गति तय

Wed, 07 Apr 2021 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

10 अप्रैल को बंगाल में चौथे चरण का चुनाव
योगी बोले- 2 मई को बंगाल को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिलेगी
 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले सभी सियासी दलों के नेता चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित किया।जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो वह जय श्रीराम बोलने वाले को जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। आखिर मैं पूछना चाहता हूं कि वो भाजपा से या हमसे नाराज हो सकती हैं, लेकिन राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति निश्चित हुई है। बंगाल में भी टीएमसी की दुर्गति तय है। रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2 मई को चुनाव परिणाम में बंगाल को  ममता सरकार सरकार से मुक्ति मिल जाएगी। तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा।

विज्ञापन


योगी के बयान पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में बाहरी गुंडे आकर माहौल बिगाड़ रहे हैं। लेकिन ऐसा होने नहीं देंगे। बंगाल में टीएमसी की जीत पक्की है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें