फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक घोटाला: हाईकोर्ट ने वधावन बंधु की जमानत याचिका खारिज की

Thu, 05 Nov 2020 05:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को यस बैंक घोटाले में आरोपी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रवर्तक कपिल और धीरज वधावन की जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस एसवी कोतवाल की सिंगल बेंच ने 23 अक्तूबर को उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। वधावन बंधु ने याचिका में दावा किया था कि मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सीबीआई कोर्ट के समक्ष चार्जशीट दायर करते समय सीआरपीसी के तहत प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का पालन नहीं किया।

विज्ञापन


कोर्ट ने 23 अक्तूबर को याचिका पर सुरक्षित रखा था फैसला
वधावन बंधु की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने कहा था कि मौजूदा मामले में सीबीआई की जांच पूरी नहीं हुई थी और कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है। लिहाजा उनके मुवक्किल को जमानत दी जानी चाहिए। सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने याचिका का विरोध करते हुए कहा, सीबीआई ने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है। चार्जशीट दायर करते समय अगर कोई बदलाव हुआ है तो वह कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए हुआ था, जिसके दौरान कोर्ट ने दस्तावेजों को संभालने के एहतियाती कदम उठाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें