फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक संकट : पेमेंट वॉलेट फोनपे से लेनदेन हुआ बंद, पेटीएम ने उड़ाया मजाक

Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यस बैंक पर पाबंदी के बाद डिजिटल भुगतान सर्विस प्लेटफार्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित लेन-देन रुक गया है। इससे बैंक की सबसे बड़ी भुगतान भागीदार कंपनी फोनपे बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यस बैंक पर रिजर्व बैंक की पाबंदी के चलते डिजिटल पेमेंट वॉलेट फोनपे संकट में आ गई है। दरअसल, आरबीआई की तरफ से यस बैंक की कई सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। इसका असर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी फोनेपे पर सबसे ज्यादा पड़ा है, जिसकी सर्विस बंद हो गई है।

विज्ञापन


यस बैंक पर पाबंदी के बाद डिजिटल भुगतान सर्विस प्लेटफार्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित लेन-देन रुक गया है। इससे बैंक की सबसे बड़ी भुगतान भागीदार कंपनी फोनपे बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

बता दें कि फ्लिपकार्ट, स्विगी और मेकमाईट्रिप जैसी कंपनियों ने भी अपने सिस्टम से फोनपे को हटा दिया है। यूपीआई ऑप्शन को भी फ्लिपकार्ट और स्विगी से हटा दिया गया है। भुगतान के लिए जिनका पैसा वॉलेट में था, वो फिलहाल फंसा ही रहेगा। फोनपे की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि कंपनी के सीईओ समीर निगम ने एक ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बैंकिंग भागीदार यस बैंक पर बंदिशों के चलते पेमेंट एप की सेवाएं बाधित हुई हैं। हमें इस लंबी रुकावट के लिए खेद है। सेवाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी।’

पेटीएम ने उड़ाया मजाक

उधर, सेवाएं बाधित होने पर एक अन्य पेमेंट एप ने फोनपे का मजाक उड़ाया। पेटीएम पेमेंट बैंक ने फोनपे को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘आपको पेटीएम बैंक के यूपीआई प्लेटफॉर्म पर आमंत्रित करते हैं और इससे आपका कारोबार कई गुना तक बढ़ सकता है। चलिए, तेज चलते हैं।’ वहीं फोनपे ने अपने जवाब में कहा, ‘यदि आपका यूपीआई प्लेटफॉर्म इतना ही आसान होता तो हमने खुद ही आपसे संपर्क कर लिया होता।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें