फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 20 वर्षीय युवती को जान से मारकर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंका, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 09:44 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस को जांच में पता चला कि यशश्री शिंदे 25 किमी दूर बेलापुर में काम करती थी। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। लड़की के पास प्रेमी भी लापता हो गया। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मारा गया है। मामले में युवती के प्रेमी का तलाश के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी दाऊद। (बीच में) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की 20 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन के पास झाडि़याें में फेंक दिया गया।  मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दाऊद शेख को कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई थी। मामले में युवती का प्रेमी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। 

विज्ञापन


मुंबई के उरण निवासी यशश्री की गुमशुदगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार को युवती का शव नवी मुंबई उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था। पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर चाकू मारने और चोट के कई निशान थे। इससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। 

पुलिस को जांच में पता चला कि यशश्री शिंदे 25 किमी दूर बेलापुर में काम करती थी। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। लड़की के पास प्रेमी भी लापता हो गया। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मारा गया है। 
विज्ञापन


मामले में युवती के प्रेमी का तलाश के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा युवती के फोन कॉल डिटेल से सामने आया कि वह कर्नाटक के मोहसिन नाम के युवक के साथ संपर्क में थी। युवक को कर्नाटक से हिरासत में लिया गया है। उसे पूछताछ के लिए उरण लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें