फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Xiaomi के CEO ने PM मोदी को दिया ये खूबसूरत गिफ्ट

Tue, 28 Mar 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
विज्ञापन
पीएम मोदी ली जुन
विज्ञापन
चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के फाउंडर और CEO ली जुन भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को रेडमी नोट 3 फोन की टियरडाउन रेप्लिका दी। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मुलाकात में शाओमी के भारतीय बाजार के भविष्य और मेक इन इंडिया के जरिए भारत के विकास पर चर्चा हुई। इस खास मुलाकात की जानकारी शाओमी के ट्विटर हैंडल से मिली। ट्विटर पर रेडमी नोट 3 फोन की टियरडाउन रेप्लिका के साथ पीएम मोदी, ली जुन और मनु कुमार जैन की फोटो शेयर की गई है।
  Our CEO @leijun and @manukumarjain had the honour of meeting PM @narendramodi where they talked about #MakeInIndia and our growth plans. pic.twitter.com/Gv9fdq1Rcm — Mi India (@XiaomiIndia) March 27, 2017
विज्ञापन



बता दें कि रेडमी नोट 3 भारत में ही तैयार किया गया है और कंपनी का दावा है कि वह अपने 95 प्रतिशत स्मार्टफोन भारत में ही तैयार करती है। वहीं हाल ही में शाओमी ने मेक इन इंडिया के तहत श्रीसिटी (आंध्रप्रदेश) में अपने दूसरे मैनुफैक्चरिंग प्लान्ट के सेटअप की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें