फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल के डिप्टी स्पीकर के बेटे ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Mar 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तुमके बागरा के बेटे ने कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पश्चिमी सियांग के एसपी मारी रीबा ने बताया कि रविवार रात दस बजे डिप्टी स्पीकर के बेटे काजुम बागरा ने आलो में एक होटल के सामने कहासुनी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के सचिव केंजुम कामसी को गोली मार दी। मामले की जांच जारी है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उधर, अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की निंदा की है। उसने कहा कि काजुम ने अपने पिता के आधिकारिक वाहन का इस्तेमाल करते हुए इस ‘जघन्य अपराध’ को अंजाम दिया। इस घटना से भाजपा की असलियत सामने आ गई है, क्योंकि डिप्टी स्पीकर उनकी ही पार्टी से हैं। यह वारदात कई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर के इस्तीफे की भी मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें