चीन के वाइस प्रीमियर सुन चुनलान जब वुहान शहर का दौरा कर रहे थे तब वुहान के एक नागरिक ने चीनी अधिकारियों की पोल खोल दी। दौरे के दौरान अपार्टमेंट में रहने वाला नागरिक चीख-चीख कर कह रहा था कि अधिकारी फर्जी काम कर रहे हैं।
विबो के जरिए बीजिंग नागरिकों की समस्या जान रहा है
हालांकि चीन में सरकार के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता है लेकिन चीन के ट्विटर जैसे नेटवर्क विबो पर लोग अपने वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, ताकि वहां की सरकार या बीजिंग में बैठे अधिकारियों को सच्चाई का पता चल सके। ये भी कहा जा रहा था कि प्रीमियर ने एक वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं लेकिन किस वीडियो की जांच होगी ये पता नहीं चल सका है।
लोग खुद कर रहे खाने-पीने का इंतजाम
वुहान के रहने वाले कुछ लोगों ने बताया है कि मांग और आपूर्ति में असंतुलन के चलते खाने पीने की चीजों का भारी संकट हो गया है। जो भी चीज बिक रही है उसकी गुणवत्ता को लेकर हर किसी के मन में संदेह है। सब को अपना या अपनों का ही सहारा था। कुछ लोगों ने विबो पर आवाज पोस्ट करते हुए लिखा है कि, उम्मीद है कि इसका असर होगा और समस्याएं हल होंगी।