प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्टार्टअप इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए रिट्वीट पर ऐसा बवाल मचा कि मंत्रालय को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। स्टार्टअप इंडिया यूँ तो आमतौर पर स्टार्टअप और वाणिज्य मंत्रालय से जुड़ी खबरों को रिट्वीट करता है, लेकिन मंगलवार को इस ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसे ट्वीट्स रिट्वीट हुए जिसका स्क्रीन शॉट लेकर लोगों ने मंत्रालय की जमकर खिंचाई की।
ट्वीट जिसे स्टार्टअप इंडिया हैंडल ने रिट्वीट किया था, "भारतीय सेना को इन पाकपरस्त प्रेस्टीट्यूट से निपटने के लिए एक दिन के लिए छूट दे देनी चाहिए।
ताकि इन पाकपरस्तों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया जाए। अगर सहमत हों तो री-ट्वीट करें।" एक अन्य ट्वीट को भी रिट्वीट किया गया था। जिसमें कहा गया था, ''राखी सावंत इस देश के लिए मीरा सूद से अधिक उपयोगी है।''