खतरे : कौन खरीदेगा यह नंबर
इन नंबरों का सबसे बड़ा इस्तेमाल मार्केटिंग में हो सकता है। खासतौर पर वित्तीय सेवाएं दे रही कंपनियां इनका उपयोग अपने उत्पाद बेचने के लिए यूजर्स को कॉल या मैसेज भेजने में कर सकती हैं। लेकिन ज्यादा बड़ा खतरा फिशिंग व फ्रॉड का है।
- इसमें वे यूजर्स शिकार बन सकते हैं, जिनका व्हाट्सएप नंबर और बैंकिंग वित्तीय सेवाओं से जुड़ा नंबर एक ही है। आजकल दोनों कामों में एक ही नंबर उपयोग होने लगे हैं। तीसरा खतरा, इन नंबरों के जरिए यूजर्स की पहचान का दुरुपयोग किसी अन्य को धोखा देने में हो सकता है।
25% यूजर्स का डाटा चोरी
व्हाट्सएप पर एक महीने में करीब 200 करोड़ यूजर्स एक्टिव रहते हैं। 48.7 करोड़ यूजर्स का डाटा हैक हुआ बताया जा रहा है। इस लिहाज से 25% लोगों का डाटा चोरी हुआ है। विभिन्न साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ सैंपल नंबरों को वेरिफाई किया, वे सही पाए गए। मेटा ने इतने बड़े हैक पर कोई बयान जारी नहीं किया है।