नगालैंड की राजधानी कोहिमा के पीआर हिल कालोनी में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के दो बम बरामद हुए हैं। कोहिमा पुलिस ने बताया कि पीआर हिल कालोनी में चल रहे निर्माण के दौरान ये बम मजदूरों को मिले। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और बम को वहां से हटाया।
वहीं, कोहिमा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है, तो वह उसको छुए नहीं। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दें।