फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र की 500 किलो वजनी महिला सर्जरी के लिए मुंबई में भर्ती, लिफ्ट से उठाया गया

Sun, 12 Feb 2017 07:08 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
एमन अहमद की फाइल फोटो
विज्ञापन
दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक मिस्र की 36 वर्षीय एमन अहमद वजन कराने का इलाज कराने के लिए शनिवार को यहां पहुंच गयीं। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिस्र के एक विमान से भारत आने वाली एमन अपनी बहन शइमा अहमद के साथ करीब चार बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरीं। उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा कि सर्जरी से पहले एमन करीब एक महीने तक निगरानी में रहेगी।
विज्ञापन


वह 25 साल से अपने घर से बाहर नहीं निकली है। दुनिया की सबसे मोटी महिलाओं में से एक एमन अभी मुंबई के बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में हैं। लकड़ावाला के एक सहायक ने बताया कि वे एमन का करीब तीन महीने से इलाज कर रहे हैं और उन्होंने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर से घर के बिस्तर पर ही लेटे रहने को मजबूर एमन को लाने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए।

डॉक्टरों ने कहा, ‘एमन के स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को देखते हुए उसे मुंबई लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।’ मुंबई के सैफी अस्पताल के बेरिएट्रिक सर्जरी विभाग की प्रमुख और सेंटर ऑफ ओबेसिटी एंड डाइजेस्टिव सर्जरी में एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जन अपर्णा गोविल भास्कर और गंभीर और गहन चिकित्सा विभाग के सीनियर इनटेंसिविस्ट कमलेश बोहरा, एमन के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें