पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अवैस कादिर शाह सिंध विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। निवर्तमान स्पीकर आगा सिराज दुर्रानी ने उन्हें शपथ दिलाई। अपनी जीत के बाद अवैस कादिर शाह ने पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, आसिफ अली जरदारी और को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद अवैस कादिर शाह ने कहा कि सुक्कुर से पहली बार विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने पक्ष-विपक्ष के प्रति भेदभाव न करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्र के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत करनी है।
चुनाव अभियान के दौरान कई कार्यकर्ताओं को खोया- शाह
इसके बाद पीपीपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुराद अली शाह ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान उनके 12 कार्यकर्ता मारे गए। चुनाव जीतने वाले हमारे नेता अजीज जुनेजो का निधन हो गया। विधानसभा को उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश आतंकवाद से पीड़ित है। इससे पहले शनिवार को 168 विधानसभा सीटों वाली सिंध विधानसभा में कम से कम 148 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ही शपथ ली, क्योंकि आठ फरवरी के चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ पार्टियां प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आई थीं। iqj