फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना और किसी बीमारी से कहीं ज्यादा शराब ले रही है लोगों की जिंदगी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Mon, 17 Dec 2018 06:20 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
alcohol
विज्ञापन
कई शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि शराब का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। हाल में आई डब्ल्यू एचओ की रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर में होनेवाली 20 मौतों में से एक की मौत का कारण शराब है।
विज्ञापन


नुकसान की कहानी, इन तथ्यों की जुबानी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े चौंकाते हैं। इसके अनुसार दुनियाभर में 23.7 करोड़ पुरुष और 4.6 करोड़ महिलाएं शराब से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग यूरोप और अमेरिका में रहने वाले हैं।

शोध में खुलासा हुआ है कि साल 2016 में शराब के अधिक सेवन करने की वजह से 30 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई। यह मौतें एड्स, हिंसा और सड़क हादसों में हुई मौतों से भी अधिक है। शराब के सेवन से बढ़ रहे खतरों को देखते हुए लोगों ने शराब से दूरियां बढ़ाई है। 2010 के मुकाबले पिछले कुछ वर्षों में यूरोप में शराब की खपत में 10 फीसदी की कमी जरूर आई है लेकिन यदि प्रतिव्यक्ति शराब की खपत को देखें तो यूरोपियन देशों में ही सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पुरुष पीते हैं शराब 

शराब की वजह से होने वाली मौतों में से 75 फीसदी के करीब शिकार पुरुष होते हैं। 500 पन्नों की इस रिपोर्ट के अनुसार शराब के हानिकारक परिणामों का प्रभाव न केवल इसका सेवन करने वाले पर बल्कि उनके परिजन और समाज के लोगों पर विभिन्न बीमारियों के तौर पर पड़ता है। शराब की वजह से लिवर सिरोसिस, कैंसर सहित 200 से ज्यादा बीमारियां होती हैं।

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि शराब की लत से 12 से 22 साल तक के युवाओं में शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस की शिकायत हो सकती है। रिसर्च के अनुसार इससे लिवर खराब होने के साथ-साथ ब्रेन डैमेज होने का खतरा भी बना रहता है। जबकि इसके लगातार सेवन से मस्तिष्काघात, दिल का दौरा और मौत तक हो सकती है ।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें