फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Sikkim: उत्तरी सिक्किम से संपर्क बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम जारी; तीस्ता नदी पर दो बेली पुल में से एक तैयार

अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक/कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Sun, 22 Oct 2023 06:50 PM IST

सार

कोलकाता में रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि भारतीय सेना के जवान बीआरओ के साथ-साथ नागरिक प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहायता से उत्तरी सिक्किम को फिर से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। जहां बीआरओ मुख्य मार्ग मंगन-तुंग-चुंगथांग को फिर से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sikkim - फोटो : Amar Ujala


कोलकाता में रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि भारतीय सेना के जवान बीआरओ के साथ-साथ नागरिक प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहायता से उत्तरी सिक्किम को फिर से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। जहां बीआरओ मुख्य मार्ग मंगन-तुंग-चुंगथांग को फिर से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। 


वहीं, भारतीय सेना बीआरओ के साथ मिलकर और स्थानीय लोगों और नागरिक प्रशासन की सहायता से वैकल्पिक मार्ग मंगन-संकलांग-थेंग-चुंगथांग को खोलने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मंगन-संकलांग क्रॉसिंग पर तीस्ता नदी पर दो बेली ब्रिज के बनाए जाने की जरूरत है। चौबीसों घंटे काम करते हुए रविवार सुबह 11 बजे पहला पुल बनकर तैयार हो गया है।


Image preview


उन्होंने बताया कि मंगन से आगे उत्तरी सिक्किम का क्षेत्र 4 अक्तूबर से कटा हुआ है। तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में, चुंगथांग और सांकलांग-मंगन क्रॉसिंग पर पैदल पुल और ज़िप लाइनों का निर्माण किया गया था। इनसे लोगों की पैदल आवाजाही और स्थापित ज़िप लाइनों के माध्यम से राहत सामग्री का प्रावधान संभव हो गया है। मुख्य सड़क मंगन-तुंग-चुंगथांग को बड़े पैमाने पर क्षति होने के कारण, टूंग में क्षतिग्रस्त पुल स्थल तक पहुंचने और एक नए पुल का बनाने से पहले नागा गांव की क्षतिग्रस्त सड़क को बनाना पड़ेगा, जिसमें अभी समय लगेगा।


तिवारी ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग मंगन-संकलांग-थेंग-चुंगथांग के माध्यम से चुंगथांग तक कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए तत्काल राहत के रूप में, त्रिशक्ति कोर के सैनिक मंगन-संकलांग क्रॉसिंग पर बेली ब्रिज का निर्माण कर रहे हैं, जहां से 200 मीटर ऊपर की ओर एक बांस पुल और जिप लाइन का निर्माण किया गया था।  हालांकि, नदी की चौड़ाई 600 फीट तक बढ़ गई है और बीच में 160 फीट के द्वीप के साथ दो चैनलों पर पानी बह रहा है। इसलिए दो अलग-अलग पुल बनाने का निर्णय लिया गया। सेना ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए 150 फीट लंबे पहले पुल का निर्माण रविवार यानि 22 अक्टूबर को पूरा कर लिया। दूसरे पुल का निर्माण 27 तक पूरा होने की संभावना है।


Image preview
विज्ञापन


तिवारी ने बताया कि त्रिशक्ति सैपर्स ने हमारे इस विश्वास को मजबूत किया है कि जब हम प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए एकजुट होते हैं तो कोई भी चुनौती दुर्गम नहीं होती। उनके असाधारण कौशल, अद्वितीय समर्पण और सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने प्रभावित समुदायों के दिलों में आशा बहाल कर दी है कि सामान्य स्थिति जल्द ही बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next