फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बिल के खिलाफ महिलाएं निकालेंगी रैली 

Sun, 01 Apr 2018 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर बनाए गए बिल के विरोध में तीन अप्रैल को साकरस गांव की महिलाएं मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के बैनर तले रैली निकालेंगी और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगी। जमीयत उलमा साकरस के सदर मुफ्ती सलीम अहमद साकरस, हलका मांड़ीखेड़ा के सदर मौलाना साबिर कासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर जो बिल पारित किया है, उसका मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड एवं मुस्लिम महिलाएं जमकर विरोध कर रही हैं। अपनी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए ही महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने से ही उनकी आवाज केंद्र की हुकूमत तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून पारित कर केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं के साथ अत्याचार कर रही है। तलाक के बाद जब मुस्लिम खवातीनों के शौहर जेल में चले जाएंगे तो उनके परिवार की गुजर-बसर कौन करेगा, यह अहम परेशानी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस बिल में काफी सारी खामियां हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके सहयोगी केंद्रीय मंत्रियों को चाहिए कि वे शरीयत के मामलों में दखलंदाजी न करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें