फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दर्शन ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी ने शुरू की बुकिंग

Sun, 01 Apr 2018 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी भारत दर्शन (आस्था सर्किट) ट्रेन तीर्थ स्थान का दर्शन कराने के लिए चलेगी। कुछ रूट पर इस श्रेणी वाली ट्रेन की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। स्पेशल टूर पैकेज के तहत चलने वाली इस ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने अगले साल तक के लिए चलाने की अनुमति दे दी है। यह ट्रेन कई रूट पर चलेगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन से स्लीपर क्लास में यात्रा करने के लिए प्रतिदिन 800-900 रुपये देना होगा। एसी थ्री में यात्रा करने के लिए 1100 रुपया यात्रा टिकट प्रतिदिन का लगेगा। पिछले साल की तरह इस साल भी इंडियन रेलवे पर्यटन एंव टूरिज्म (आईआरसीटीसी) इस ट्रेन को चलाएगा। कई टूरिस्ट सर्किट पर चलने वाली ट्रेन अगले साल 31 मार्च तक चलेगी।

इस योजना के तहत कई रूट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इनमें दक्षिण भारत दर्शन के लिए आप 18 मई से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा कर सकेंगे। 12 दिनों के सफर के लिए आपकों 11340 रुपया यात्रा किराया देना होगा। बता दें कि इस ट्रेन में रेलवे किसी तरह की छूट नहीं देता है। बच्चे व बुजुर्ग से भी तय किया गया पूरा किराया लिया जाता है। इस स्पेशल पैकेज में तीर्थ स्थानों के अलावा कई अन्य पर्यटन स्थल भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन


3 मई से शुरू होगी दक्षिण भारत की यात्रा 

दक्षिण भारत की यात्रा वाराणसी रेलवे स्टेशन से 3 मई को शुरू होगी। इस यात्रा में कन्याकुमारी, कोवलम, मदुराई, मल्लिकार्जुन स्वामी, रामेश्वरम, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति और त्रिवेंद्रम तक की यात्रा आप कर सकेंगे। 

चंडीगढ़ से शुरू कर सकेंगे सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा

सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा चंडीगढ़ स्टेशन से 18 अप्रैल को शुरू होगी। वहीं वाराणसी स्टेशन से यह 3 अप्रैल को शुरू होगी। 12 दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 11340 रुपया यात्रा किराया देना होगा। इस ट्रेन से अहमदाबाद, भीमशंकर, द्वारका, नागेश्वर, ओमकारेश्वर, शिरडी, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर और उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें